INDIA, Sports News

हरिद्वार की हॉकी टीम बनी राज्य चैंपियन, दिल्ली में खेलेगी राष्ट्रीय मुकाबला

फाइनल में देहरादून को 6-0 से दी शिकस्त, अक्टूबर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

 

हरिद्वार, उत्तराखंड। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू अंडर-17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता में हरिद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में हरिद्वार की खिलाड़ियों ने देहरादून को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

[news_related_post]

जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनी हरिद्वार की टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम अक्टूबर में दिल्ली में आयोजित होने वाली नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

हरिद्वार की खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अधिकारियों ने जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह के साथ टीम मैनेजर एवं कोच मनमोहन डबराल और आलोक सिंह को भी टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। अब हरिद्वार की ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड की ओर से अपना दमखम दिखाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *