भारत की जोड़ी नीरू ढांडा और विवान कपूर ने ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। 🇮🇳👏
फाइनल मुकाबले में नीरू और विवान ने शुरुआती 30 निशानों में से 24 को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। भारतीय जोड़ी ने इटली की सिलवाना स्टांको और माउरो डी फिलिपिस की जोड़ी के बराबर स्कोर किया, लेकिन क्वालिफिकेशन राउंड में पीछे रहने के कारण भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 🥉
इसके साथ ही भारत ने ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन अभियान का शानदार अंदाज़ में समापन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय शूटिंग की मजबूती साबित की। 🎯🔥
भारत ने कांस्य के साथ किया शानदार समापन 🇮🇳
11
May