INDIA, Sports News

कानपुर के पावरलिफ्टरों का जलवा, पुरुष टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान

महिला टीम रही तीसरे पायदान पर, शिवानी, मनीष और उर्वशी ने जीते विशेष सम्मान

कानपुर। बरेली में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित राज्यस्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने ओवरऑल प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि महिला टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कानपुर के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 13 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। इस प्रदर्शन ने टीम को प्रतियोगिता की शीर्ष टीमों में शामिल कर दिया।

[news_related_post]

सब-जूनियर वर्ग में शिवानी वर्मा को ‘स्ट्रांग वूमेन’ का खिताब मिला। वहीं जूनियर वर्ग में मनीष को ‘स्ट्रांग मैन’ चुना गया। उर्वशी चंद्रा ने ‘बेस्ट लिफ्टर’ का पुरस्कार हासिल कर टीम की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ी।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आनंद कुमार, आलोक चौरसिया, राकेश शर्मा, वैभव प्रताप सिंह, तरुण वर्मा, शिवा सिंह, मनीष, विराट बाजपेई, अनमोल पांडे, सुप्रिया, उर्वशी चंद्रा, शिवानी वर्मा और प्राची ठाकुर शामिल रहे।

रजत पदक हासिल करने वालों में प्रिंस कुमार गुप्ता, आयुष, गौरव, विवेक सिंह राठौड़, रामजी राजपूत, कृष्णा शर्मा और हिमांशु निगम रहे। वहीं अश्वनी कुमार त्रिपाठी तथा आर्यन ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

टीम की सफलता पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर और संरक्षक विवेक मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और टीम भावना इस सफलता की मुख्य वजह रही।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कानपुर के ये खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता के बाद स्थानीय खेलप्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *