INDIA, Sports News

रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कराटे टीम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन चैंपियनशिप के लिए असम रवाना


पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
की कराटे टीम 1 से 4 अप्रैल तक डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, असम में होने वाली नॉर्थ ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुई।

टीम में पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का नेतृत्व प्रबंधक राहुल कुमार पासवान, कोच शीतल टोपनो, और महिला कोच दीक्षा वैष्णव कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, निदेशक (शारीरिक शिक्षा) प्रो. रीता वेणुगोपाल, प्रो. सी. डी. अगासे (शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला), विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजीव चौधरी, तथा विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीम को शुभकामनाएँ दी।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *