INDIA, Sports News

संस्कारधानी में खेलो इंडिया मानसून हॉकी लीग का समापन, खेलो इंडिया सेंटर बना विजेता

संस्कारधानी स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एक माह तक चली खेलो इंडिया मानसून हॉकी लीग का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन और खेलो इंडिया सेंटर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में खेलो इंडिया सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शूटआउट में जीत दर्ज की और लीग चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी रहे। कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता सहित नीलमचंद जैन, भूषण साव, पार्षद छोटेलाल रामटेके, रामावतार जोशी, अजय झा और शेख महबूब कुरैशी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले में किशोर धीवर, राजेश निर्मलकर और संदीप यादव ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।

समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर हेमन देवांगन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, धनंजय यादव को बेस्ट डिफेंडर, काव्यांश यादव को बेस्ट फॉरवर्ड तथा दक्ष चौबे को बेस्ट गोलकीपर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के संयोजक एवं खेलो इंडिया कोच शकील अहमद ने आयोजन की सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समापन समारोह में महेंद्र ठाकुर, बालमुकुंद पटेल, गुणवंत पटेल, जावेद खान, दीपक यादव, विकास वैष्णव, योगेश द्विवेदी, अभिनव मिश्रा, कमल चौरसिया, मुकेश जायसवाल सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *