ग्वालियर। Lakshmibai National Institute of Physical Education (एलएनआईपीई) की पुरुष बास्केटबॉल 3×3 टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने उत्कृष्ट तालमेल, तेज गति और प्रभावशाली खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल तक पहुँचने के सफर में खिलाड़ियों ने कई मजबूत टीमों को कड़ी चुनौती दी और संस्थान का नाम रोशन किया।
यह उपलब्धि न केवल एलएनआईपीई के लिए गर्व का विषय है, बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर बास्केटबॉल के बढ़ते स्तर को भी दर्शाती है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन की खेल जगत में सराहना की जा रही है।
एलएनआईपीई बास्केटबॉल टीम (पुरुष) ने जीता कांस्य पदक
31
Mar