INDIA, क्रिकेट

ईडन गार्डन्स में LSG की रोमांचक जीत, मुकुल-बदौनी की धमाकेदार साझेदारी से केकेआर को 3 विकेट से हराया


कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में Lucknow Super Giants ने आखिरी गेंद तक चले संघर्ष में Kolkata Knight Riders को 3 विकेट से मात दे दी।

182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के प्रमुख बल्लेबाज जैसे मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जल्दी-जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। एक समय स्कोर 125 पर 6 विकेट था और मैच पूरी तरह केकेआर की ओर झुकता दिख रहा था।

लेकिन इसके बाद मुकाबले का रुख बदल गया जब मुकुल चौधरी और आयुष बदोनी ने पारी को संभाला। दोनों ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को दोबारा मैच में ला खड़ा किया।

[news_related_post]

मुकुल चौधरी ने बेहद धीमी शुरुआत के बाद तेज़ी से रन बनाए और 27 गेंदों में नाबाद 54 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में कई आकर्षक शॉट लगाए और एक शानदार हेलीकॉप्टर शॉट भी खेला, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा।

वहीं आयुष बदोनी ने भी 34 गेंदों में 54 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने लखनऊ को हार के मुहाने से जीत की ओर पहुंचा दिया।

आखिरी ओवर में लखनऊ को 14 रन चाहिए थे, जहां मुकुल ने दबाव में बेहतरीन संयम दिखाते हुए आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर टीम को यादगार जीत दिला दी।

इससे पहले केकेआर ने कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की उपयोगी पारियों की मदद से 181/4 का स्कोर खड़ा किया था। रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने अंत में तेजी से रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी समेत अन्य गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया और अहम विकेट निकाले।

इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि केकेआर को एक और करीबी हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *