नई दिल्ली | भारतीय कुश्ती ट्रायल्स में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां पहलवान मीनाक्षी गोयत ने दो बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता अंतिम पंघाल को हराकर सबको चौंका दिया। इस जीत के साथ मीनाक्षी ने अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।
ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने शानदार रणनीति और मजबूत रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 6-2 की बढ़त बनाने के बाद विन बाय फॉल के जरिए मुकाबला अपने नाम किया। खास बात यह रही कि इससे पहले मीनाक्षी तीन बार अंतिम से हार चुकी थीं, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
यह जीत मीनाक्षी के करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है और आगामी एशियाई चैम्पियनशिप में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
मीनाक्षी गोयत ने अंतिम पंघाल को हराया, एशियाई चैम्पियनशिप टीम में बनाई जगह
23
Mar