INDIA, INTERNATIONAL

नीरज चोपड़ा नहीं लेंगे हिस्सा, सचिन यादव रोम में होने वाली डायमंड लीग में डेब्यू के लिए तैयार..

भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव 4 जून को रोम में होने वाली एथलेटिक्स सीरीज के डायमंड लीग में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा का नाम इस प्रतियोगिता की एंट्री लिस्ट में शामिल नहीं है।

नीरज चोपड़ा फिलहाल तुर्की में ट्रेनिंग और रिहैब कर रहे हैं और अभी तक उन्होंने अपना 2026 एथलेटिक्स सीजन शुरू नहीं किया है।

उन्हें आखिरी बार सितंबर में टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने पीठ की चोट के बावजूद प्रतिस्पर्धा की और आठवें स्थान पर रहे।

[news_related_post]

रोम में नीरज की गैरमौजूदगी में सभी की नजरें सचिन यादव पर होंगी, जिनका नाम पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के आठ एथलीटों में शामिल किया गया है।

पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद 26 वर्षीय सचिन पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। फाइनल में उन्होंने 86.27 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था और पदक से चूक गए थे।

उन्होंने पिछले साल एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *