Sports News

कुआलालंपुर से लौटे खिलाड़ियों का राजधानी में सम्मान


प्रथम स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर मलेशिया के कुआलालंपुर से लौटे खिलाड़ियों का राजधानी में स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कांस्य पदक विजेता बस्तर के युवराज सिंह, रायपुर की समिधा अग्रवाल तथा एथलीट कमीशन के चेयरमैन अमन यादव का सम्मान किया गया।

यह प्रतियोगिता 16 से 22 जून के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया, जबकि समिधा अग्रवाल क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं।

स्वागत कार्यक्रम में राज्य म्यूथाई संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *