Uttar Pradesh, बास्केटबॉल

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

झांसी।वर्ष 2025-26 में खेल निदेषालय, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार के अनुपालन में जनपद झॉसी में 04 दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन (माउन्ट लिटरा जी स्कूल झाँसी)/वालीवाल/कबड्डी/एथलेटिक्स/हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के द्वितीय दिवस पर प्रातः 11ः00 बजे से मेजर ध्यान चन्द स्पोर्ट्स झॉसी पर किया गया। बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ उ0प्र0 बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष डा. रोहित पाण्डेय एवं कर्नल एस.एस. चौहान द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन निम्न खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबन्धक शांतनु गौतम द्वारा विजेता/उप विजेता एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान वाले खिलाडियों को पुरस्कृत करते हुये उत्साह वर्धन किया। इससे पूर्व उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
. कब्बड्डी विजेता टीम बालिका वर्ग – एल0बी0एम0 8 प्वाइंट से विजीय तथा स्टेडियम टीम उप विजेता रहीं।
. बॉलीबाल विजेता टीम -बड़ागांव की टीम विजेता तथा विवेक निरंजन एकेडमी टीम उप विजेता रहीं।
एथलेटिक्स में 100 मीटर बालक वर्ग में – प्रथम- पियूष, द्वितीय-शुभांकर शर्मा, तृतीय-राज यादव।200 मीटर बालक वर्ग में – प्रथम- आर्यन गोस्वामी, द्वितीय-समीर राजपूत, तृतीय-विराट यादव। 400 मीटर बालक वर्ग में – प्रथम- साहिल राजपूत, द्वितीय-कृष्णा, तृतीय-प्रशान्त।
800 मीटर बालक वर्ग में – प्रथम- आयुश, द्वितीय-अरूण, तृतीय-शिवा। 1500 मीटर बालक वर्ग में – प्रथम- सूर्य प्रताप सिंह, द्वितीय-आनन्द रायवार,
तृतीय-जतिन।
लम्बी कूद बालक वर्ग में – प्रथम- राहुल राजपूत, द्वितीय-अनुराग प्रजापति, तृतीय-आदित्य श्रीवास। गोला फेक बालक वर्ग में – प्रथम- दीपक यादव, द्वितीय-दीपेश, तृतीय-साहिल गोस्वामी। भाला फेक बालक वर्ग में – प्रथम- हिमाशु यादव,द्वितीय-लकी, तृतीय-शुभव यादव।
डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में – प्रथम- स्वेता सचान,द्वितीय-वेदिका, तृतीय-माया। भाला फेक बालिका वर्ग में – प्रथम- प्रिंसी परिहार, द्वितीय-अंशिका सैनी, तृतीय-रेनू।
-बास्केट बाल विजेता टीम बालक वर्ग में – प्रथम- बी.एच.ई.एल. खेल परिसर,द्वितीय-डी.पी.एस. झाँसी।
बालिका वर्ग में – प्रथम- सैनिक स्कूल झाँसी, द्वितीय-जय एकेडमी. झाँसी।
-हॉकी विजेता टीम बालक वर्ग –
एल.बी.एम. विजेता तथा खेेलो इण्डिया सेन्टर झाँसी उप विजेता रहीं।
उक्त खेल आयोजन पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय के प्रधान सहायक प्रश्नुन कुमार वर्मा, वेटलिफ्टिंग कोच अंकुर राणा, क्रिकेट कोच नितेश कुमार राज, जिमनास्टिक कोच विष्णु लाल, हॉकी कोच सुजीत तिवारी, खेलो इण्डिया हॉकी कोच सुषमा, बैडमिन्टन कोच अनुष्का यादव, जिम ट्रेनर विकास बेन्दया एवं बृजेन्द्र यादव के साथ एथलेटिक्स निर्णायकों के रूप में शैलेन्द्र कुमार, पृथ्वी राज सिंह,शिवम, शुभांकर, अर्थव, साहिल, फुटबाल निर्णायकों के रूप में आरिफ, देव वर्मा, जीशान अली, देवेन्द्र सिंह, वाहिद खान, कब्बड्डी निर्णायकों के रूप में सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, अर्जन वर्मा, निक्कू यादव, मुकुल प्रजापति, बॉलीबाल निर्णायकों के रूप में सतीष कंचन, योगेन्द्र रिछारिया, अशोक यादव, राजेश पटेल, निर्भय प्रताप, आर0के0 तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *