बिलासपुर, 08 अक्टूबर 2026। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित ईस्ट ज़ोन ऑल इंडिया क्वालिफाइंग महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 के तीसरे दिन कोर्ट-1 पर खेले गए तीसरे मुकाबले में PTRS यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए VBSP यूनिवर्सिटी को 38–34 से पराजित किया।
दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरुआत से ही बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान शानदार खेल कौशल, आक्रामकता और संघर्ष का प्रदर्शन किया। मुकाबले के अंतिम क्षणों तक दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

अंततः PTRS यूनिवर्सिटी ने 4 अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। इस महत्वपूर्ण जीत के साथ PTRS यूनिवर्सिटी ने ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
इस जीत के बाद PTRS यूनिवर्सिटी की टीम में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता में टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई।