Others, Uttar Pradesh

खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि : रेखा आर्या


देहरादून में राज्य के उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं, 3 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। बृहस्पतिवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी।

खेल मंत्री ने जानकारी दी कि इस सूची में 1 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा, पिछले वर्ष आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के कुछ खिलाड़ी और कोच आवश्यक दस्तावेज पूरे न कर पाने के कारण उस समय पुरस्कार राशि से वंचित रह गए थे। अब उन सभी को भी उनकी इनामी राशि जारी कर दी गई है।

[news_related_post]

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पदक विजेताओं को आउट-ऑफ-टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही विभिन्न विभागों में नए पद सृजित कर खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *