भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित सीनियर नेशनल शूटबॉल प्रतियोगिता-2026 में राजस्थान की टीमों ने भाग लेकर राजस्थान का नाम पूरे देश में रोशन किया। राजस्थान शूटबॉल सचिव संकल्प तिवारी ने बताया कि भोपाल की L.N.C.T. यूनिवर्सिटी में आयोजित सीनियर नेशनल शूटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से महिला वर्ग, मिश्रित वर्ग तथा पुरुष वर्ग की तीनों टीमों ने भाग लिया।
महिला वर्ग में राजस्थान की महिला टीम ने लीग मैचों में पश्चिमी बंगाल को 7-3 से, मध्य प्रदेश को 18-1 से, L.N.C.T. University को 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहाँ राजस्थान की महिला खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहाँ उन्होंने दिल्ली को 10-3 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जिसमें राजस्थान की खिलाड़ी रिया जांगिड़ (झुंझुनू) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार मिश्रित वर्ग में राजस्थान की टीम ने लीग मैचों में पश्चिम बंगाल को 8-6 से, उत्तर प्रदेश को 7-3 से तथा झारखंड को संघर्षपूर्ण मैच में 8-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहाँ फाइनल में मध्य प्रदेश की टीम से 9-4 से हारकर रजत पदक प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में राजस्थान की टीम ने लीग मैचों से बिहार एवं मध्य प्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहाँ पश्चिम बंगाल से संघर्षपूर्ण मैच में हारकर बाहर हो गई।
इस प्रतियोगिता में राजस्थान शूटबॉल संघ के सचिव – संकल्प तिवारी एवं कोच लोकेश चौहान एवं कमल मीणा भी उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। अलवर से सभी खेल प्रेमियों ने सचिव – संकल्प तिवारी, कोच लोकेश एवं कमल मीणा तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर स्वागत-समारोह आयोजित कर सभी ने ख़ुशी व्यक्त की।
