🏆 तिरुपति में चमके आगरा के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज आगरा के लाल: 1st जूनियर नेशनल डायमंड बॉल चैंपियनशिप जीतकर लौटे अमन और शिवम का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
आगरा। आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर में आयोजित ‘1st जूनियर नेशनल डायमंड बॉल चैंपियनशिप’ में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। इस विजेता टीम का हिस्सा रहे आगरा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अमन शर्मा और शिवम का विद्यालय लौटने पर भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।

तिरुपति में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल और अनुशासन के बल पर देश भर से आई टीमों को मात देकर पहला स्थान प्राप्त किया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत में अमन शर्मा और शिवम का योगदान सराहनीय रहा।
प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने किया सम्मानित
खिलाड़ियों के आगरा लौटने पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज (आगरा) परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मानवेंद्र सिंह (PES) ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “अमन और शिवम ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे आगरा और उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।”
इस अवसर पर श्री वी. डी. पाराशर, श्री अनिल कुमार एवं श्री संजीव कुमार यादव , (महासचिव) दिलीप शर्मा डायमंड बाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के और तरुण चतुर्वेदी ने भी मोहित अरोड़ा त्रिपति मीता रागनी जैन दीक्षा निगम अकुंश गुप्ता अबिनाश नीलकमल राजेंद्र चौहान, बी .डी पाराशर, नीलकलम योगिता सिंह, , राघवेंद्र सिंह, पवन कुमार, विकास दुबे, शैलेश कुमार यादव, नारायण सिंह, ओम प्रकाश परमार, नितिमा यादव, संजीव यादव, ब्रजराज सिंह, होनहार खिलाड़ियों को माला पहनाकर व बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान पाकर गदगद हुए दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों, कोच और माता-पिता के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया। इस दौरान विद्यालय परिवार व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।