Chhattisgarh, Sports News

भोरिंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास एवं खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

महासमुंद जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, विद्यालय के विद्यार्थियों, छात्रावास स्टाफ, खिलाड़ियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग सत्र के दौरान प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम गतिविधियां कराई गईं। प्रतिभागियों ने वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, ध्यान आदि का अभ्यास किया तथा नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य महेंद्र टंडन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग की प्राचार्य कमलेश्वरी साहू, व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई सहित अन्य प्रशिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

[news_related_post]

कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें मॉडर्न पेंटाथलॉन, रग्बी, बेसबॉल और तीरंदाजी से जुड़े खिलाड़ियों को उनके योगदान और प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *