रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुल 11 कराते खिलाड़ियों (पुरुष एवं महिला) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराते चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, असम में 6 से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने नॉर्थ ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। पुरुष वर्ग में सूरज गिलाहरे, सौरभ ताम्रकार, अनुज, देवरत, विवेक, दिव्यांश एवं सुमित का चयन हुआ है, वहीं महिला वर्ग में अंबिका पटेल, प्रियंका, रिया फुटान एवं अंजली फुटान ने जगह बनाई है।
टीम का मार्गदर्शन प्रबंधक राहुल कुमार पासवान, कोच शीतल टोपनो एवं महिला कोच दीक्षा वैष्णव द्वारा किया जा रहा है।
[news_related_post]इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, शारीरिक शिक्षा की निदेशक प्रो. रीता वेणुगोपाल, शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के प्रो. सी. डी. अगासे, छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव चौधरी सहित विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।