Chhattisgarh, क्रिकेट

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विशेष टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ के 3 क्रिकेटरों का चयन

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के लिए गर्व की बात है कि उसके तीन खिलाड़ियों को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होने वाले विशेष पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। यह चयन ऑल इंडिया जूनियर एवं सीनियर चयन समिति द्वारा किया गया।

यह प्रतियोगिता 06 जुलाई से 24 जुलाई तक बैंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य देशभर के उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मैच अनुभव और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है।

चयनित खिलाड़ी:
• वरुण सिंह भुई — टीम A
• मयंक वर्मा — टीम B
• आयुष पांडे — टीम D

[news_related_post]

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच तीन मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। साथ ही उन्हें बीसीसीआई के अनुभवी कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन में खेलने और सीखने का अवसर मिलेगा।

यह चयन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *