INTERNATIONAL

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 4–5 जुलाई को बिलासपुर।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 4–5 जुलाई को
बिलासपुर। Physical Education Social Welfare Foundation द्वारा 4 एवं 5 जुलाई 2026 को “Global Research Trends in Physical Education, Sports Sciences, Yoga and Health Sciences” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस सम्मेलन का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान, योग एवं स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम शोध प्रवृत्तियों पर वैश्विक स्तर पर अकादमिक संवाद को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में शोधार्थी, शिक्षाविद, खेल प्रशिक्षक, पेशेवर विशेषज्ञ एवं विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
सम्मेलन के अंतर्गत शोध-पत्र प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रस्तुत शोध-पत्रों को International Journal of Physical Education & Sports (ISSN: 2456-2963, Impact Factor: 4.547 CIF) में प्रकाशन हेतु विचार किया जाएगा। प्रतिभागियों एवं शोध-पत्र प्रस्तुतकर्ताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026 तथा प्रकाशन हेतु पूर्ण शोध-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण कर सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।
पंजीकरण लिंक:

https://forms.gle/6N47aaqVE9bbh7kE7

[news_related_post]

.

#InternationalConference #PhysicalEducation #SportsScience #Yoga #HealthScience #ResearchConference #PESWF #AcademicResearch

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *