राजगीर में चार मई से लगेगा विशेष ट्रेनिंग कैंप

पटना, 19 मार्च। बिहार सरकार के खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सहयोग से आयोजित महिला कबड्डी लीग (सीजन-2) के आधार पर चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कुल 42 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।
प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन एक विशेष तीन सदस्यीय समिति द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंगला देसाई ने की। समिति में राण रंजीत सिंह और आनंद शंकर तिवारी भी सदस्य के रूप में शामिल थे।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों के लिए 4 मई से राजगीर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों, फिटनेस और खेल रणनीति पर विशेष रूप से तैयार किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी।
[news_related_post]चयनित खिलाड़ियों की श्रेणियां इस प्रकार हैं:
राइट कॉर्नर:
अनुष्का, आयुषी कुमारी, सिमरन कुमारी, खुशी कुमारी
लेफ्ट कॉर्नर:
शिवानी, कोमल कुमारी, रिया कुमारी, अदिति कुमारी, रूपम कुमारी, निर्मला कुमारी
राइट कवर:
अमीषा कुमारी, आरती कुमारी, सुमन, लक्ष्मी कुमारी, अंकु कुमारी
लेफ्ट कवर:
अंजली कुमारी, सोनम, काजल कुमारी, निक्की, कदंबरी
ऑलराउंडर:
नैन्सी प्रिया, प्रतिभा, करीना, सालू सिंह, वर्षा, शालू कुमारी, शिवानी
राइट रेडर:
नव्या कुमारी, नंदनी, छोटी, सुंदर कुमारी, जानवी कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंकिता कुमारी, जैनव परवीन
लेफ्ट रेडर:
मुस्कान, इंदु कुमारी, रिंसी कुमारी, गुंजन चौहान, निशु कुमारी, पलक, सपना कुमारी
प्राधिकरण का मानना है कि यह पहल राज्य में महिला कबड्डी को नई दिशा देगी और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करेगी।