लोधी समाज ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली निकिता और उनके कोच अनीता शिंदे का सम्मान किया। समारोह में समाज के तरुण तेजपाल जंघेल, विजय राज चंदेल, नीतू कुमारी, ईशा जघेल और राजेश जंघेल मौजूद थे।

समाज ने निकिता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से कुल 14 खिलाड़ी महिला और पुरुष वर्ग में शामिल हुए थे। महिला वर्ग में गोल्ड और सिल्वर मेडल और पुरुष वर्ग में लक्की मरकाम ने कांस्य पदक जीता।