
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में इस बार भी जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता के पांचवें दिन विभिन्न राज्यों की टीमों ने कड़ी टक्कर दी और सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए मेहनत की।
छत्तीसगढ़ की टीम ने ग्रुप ‘ए’ में सभी मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं झारखंड ने ग्रुप ‘बी’ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हर मुकाबला जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई। अरुणाचल प्रदेश और गुजरात की टीमों ने भी शानदार खेल दिखाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब छत्तीसगढ़ का अगला मुकाबला अरुणाचल प्रदेश से होगा।

रविवार को खेलों के दौरान मैदान पर बड़ी संख्या में बच्चों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर गेम्स के मैस्कॉट मोरवीर के साथ युवा और बच्चे मनोरंजक गतिविधियों में शामिल हुए और सेल्फी भी ली। मोरवीर का नाम छत्तीसगढ़ी शब्दों ‘मोर’ (हमारा) और ‘वीर’ (बहादुरी) से लिया गया है, जो देश के जनजातीय समुदायों की पहचान और गौरव का प्रतीक है।