Chhattisgarh, हॉकी

छत्तीसगढ़ ने वेस्ट जोन जूनियर हॉकी लीग में जीता कांस्य पदक


अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में मेजबान टीम छत्तीसगढ़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती वैशाली जैन, सी.एस.पी., राजनांदगांव रही। कार्यक्रम में श्रीमती नीता नायर, खेल अधिकारी कमला कॉलेज, सुश्री आशा थॉमस, कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, श्रीमती शबनम अंसारी, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और दिव्या, साई बास्केटबॉल कोच, विशेष रूप से मौजूद थीं।

इस मौके पर फिरोज अंसारी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, शिव नारायण धकेता, सचिव जिला हॉकी संघ, मृणाल चौबे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता में टॉप चार टीमों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। प्रथम स्थान के विजेता को 1,80,000 रुपये, द्वितीय को 1,44,000 रुपये, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 90,000 रुपये प्रदान किए गए।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *