
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंड़खामहि के तत्वावधान में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन 15 से 30 अप्रैल तक किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को बॉक्सिंग, शतरंज और टेबल टेनिस जैसे खेलों का प्रशिक्षण और मूलभूत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण राष्ट्रीय कोच सुबोध कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 26 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम गोंड़खामहि के सरपंच रमेश कुमार मरावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय काठले ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलू साहू मौजूद रहे। आयोजन का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार मोहरे ने किया।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
[news_related_post]