INDIA, Sports News

राजधानी में अंडर-7 शतरंज चैंपियनशिप शुरू, 66 नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम


छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में 2 और 3 मई को राजधानी स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय स्टेट मिनी सब-जूनियर अंडर-7 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के पदाधिकारियों और निर्णायकों ने औपचारिक रूप से शतरंज की चाल चलकर किया।

इस प्रतियोगिता में राज्यभर से कुल 66 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 47 खिलाड़ी ओपन वर्ग और 19 खिलाड़ी बालिका वर्ग से हैं। प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड खेले जाएंगे, और इसमें चयनित दो बालक व दो बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

तीन राउंड के बाद ओपन वर्ग में अयांश फुल्लर, मेधांश सोरी, सनय लोधी, स्वास्तिक शर्मा और प्रज्ज्वल पांडेय 3-3 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि वेद अर्का रंगानंधा और रहमी जेरेमियाह 2.5 अंकों के साथ पीछा कर रहे हैं।

[news_related_post]

वहीं, बालिका वर्ग में श्रीनिका रेड्डी गोलुगुरी, सिद्धिरेड्डी किआरा और प्रिशा सैनी 3 अंकों के साथ आगे चल रही हैं। अनिष्का अग्रवाल, अनन्या वैष्णव, श्रेष्ठा भारद्वाज, गार्गी कर्मा, अनायशा प्रसाद और ईरा अरनी रंगानंधा 2 अंकों के साथ प्रतिस्पर्धा में बनी हुई हैं।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन हैं, जबकि उप मुख्य निर्णायक की जिम्मेदारी फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा निभा रहे हैं। सहायक आर्बिटर के रूप में चंदन विश्वकर्मा और अक्षत महोबिया अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *