
पटना, 4 मई। बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के सीमांचल जोन मुकाबले में कटिहार ने शानदार खेल दिखाते हुए किशनगंज को 9 विकेट से मात दी। मैच में कटिहार की टीम हर विभाग में मजबूत नजर आई और आसानी से जीत हासिल कर ली।
याशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में किशनगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से सूर्यम राज ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि सौर्य कुमार ने 23 और आलोक अमन ने 22 रन का योगदान दिया।
[news_related_post]कटिहार की गेंदबाजी काफी प्रभावी रही। कप्तान खालिद आलम ने 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को दबाव में रखा, वहीं आयुष कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।
127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13.4 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंकित सिंह ने नाबाद 73 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके साथ मोहम्मद हजरत अली ने भी 41 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई।
अंकित सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।