BIHAR, क्रिकेट

बीसीए टी20 ट्रॉफी में बेगूसराय और खगड़िया का जलवा, विरोधी टीमों को दी शिकस्त


पटना, 4 मई। बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के सेंट्रल जोन मुकाबलों में सोमवार को बेगूसराय और खगड़िया की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैचों में सहरसा और समस्तीपुर को हार का सामना करना पड़ा।

बेगूसराय की बड़ी जीत

पहले मुकाबले में बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन का मजबूत स्कोर बनाया। दानिश आलम ने 73 रन और मुरारी राजेंद्र कुमार ने 68 रन की अहम पारी खेली। अंत में अतुल प्रकाश ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर नाबाद 47 रन जोड़ दिए।

जवाब में सहरसा की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। सत्यम कुमार ने 36 रन, अंकित वर्मा ने 30 रन और अनिकेत कुमार सिंह ने नाबाद 32 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। बेगूसराय की ओर से अतुल दिग्विजय प्रकाश ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ा।

[news_related_post]

खगड़िया ने डीएलएस नियम से दर्ज की जीत

दूसरे मुकाबले में समस्तीपुर की टीम 18.4 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पुज्जवल यादव ने 25 रन और गिरधर कुमार ने 23 रन बनाए। खगड़िया के अनिकेत कुमार झा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद हसनैन अहमद ने 3 विकेट लिए।

बारिश के कारण मुकाबला 10 ओवर का कर दिया गया। संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए खगड़िया ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 92 रन बनाकर डीएलएस नियम के तहत 21 रन से जीत दर्ज की। हर्षित आनंद ने 22 रन की उपयोगी पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *