Chhattisgarh, INDIA

डॉ. राजीव चौधरी को “चाणक्य अवॉर्ड फॉर बेस्ट टीचर एजुकेटर 2025” से सम्मान

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ स्टडीज़ इन फिजिकल एजुकेशन के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. राजीव चौधरी को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित “चाणक्य अवॉर्ड फॉर बेस्ट टीचर एजुकेटर” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें शिक्षक शिक्षा, शोध कार्य, अकादमिक नेतृत्व एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. चौधरी लंबे समय से शिक्षा एवं खेल जगत में अपने नवाचारपूर्ण कार्यों और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। विश्वविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने डॉ. चौधरी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *