Chhattisgarh

नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए बिलासपुर कराटे अकादमी के 5 खिलाड़ियों का चयन

बिलासपुर |
कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) के तत्वावधान में 7 से 9 अगस्त तक पियो नगर, हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में देशभर से लगभग 3000 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ से 52 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें बिलासपुर कराटे अकादमी के 5 होनहार खिलाड़ियों ने भी अपनी जगह बनाई है।
चयनित खिलाड़ी
बालिका वर्ग:
इशिका नेताम (14 वर्ष)
वैष्णवी कौशिक (14 वर्ष)
इच्छा नेताम (17 वर्ष)
बालक वर्ग:
सहज वीर सिंह अरोड़ा (14 वर्ष)
आरव जांगड़े (14 वर्ष)
प्रतियोगिता में रवाना होने से पूर्व छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बिलासपुर कराटे अकादमी के ठाकुर कर्ण सिंह, सचिव शिवानी बुधौलिया, सिमरन सिंह अरोड़ा, बबलू केशरवानी, पूनम चंद कौशिक, संदीप मिश्रा, प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, संजय दवे, संगीत मोइत्रा एवं राकेश केशरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बिलासपुर कराटे अकादमी के खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और बिलासपुर का गौरव बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *