गिरिडीह | 04 अगस्त 2026
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), गिरिडीह में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन लगातार उत्साह और अनुशासन के साथ जारी है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग की 60 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार उद्घाटन के बाद दूसरे दिन सभी मैदानों पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आयोजन 03 से 07 अगस्त 2026 तक डीपीएस गिरिडीह में निर्धारित है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन, 04 अगस्त 2026 को अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में कुल 50 लीग मैच सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सभी मुकाबले सीबीएसई खेल नियमों के अनुसार अनुभवी तकनीकी अधिकारियों एवं रेफरियों की देखरेख में कराए गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊँचा देखने को मिला।
[news_related_post]आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों, रेफरियों, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। आगामी दिनों में शेष लीग मुकाबलों के साथ नॉकआउट चरण के रोमांचक मुकाबले भी खेले जाएंगे, जिनका सभी प्रतिभागियों और खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।