INDIA, INTERNATIONAL

अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां शुरू, गुजरात पहुंचा कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज

गांधीनगर। वर्ष 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के समापन के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स का आधिकारिक ध्वज (फ्लैग) गुजरात पहुंच गया।

बुधवार को गांधीनगर में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने यह ध्वज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा। यह ध्वज अब वर्ष 2030 तक गुजरात में रहेगा और राज्य की मेजबानी की जिम्मेदारी का प्रतीक होगा।

अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन को लेकर राज्य सरकार तैयारियों में जुट गई है। यह आयोजन भारत के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है और इससे देश के खेल बुनियादी ढांचे, पर्यटन तथा वैश्विक पहचान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *