ब्लॉक स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
नारसन, हरिद्वार। गुरुकुल नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस ट्रायल आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि अरविंद राठी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
[news_related_post]ट्रायल में राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर, राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज तथा नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मंगलौर सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा के अनुसार, टेबल टेनिस के बालिका वर्ग में वर्णिका का चयन हुआ। वहीं बालक वर्ग में वैभव चौहान, कार्तिक कुमार, हर्षित और अभिनव पाल ने जगह बनाई।
बैडमिंटन के बालिका वर्ग में अनन्या सिंह का चयन किया गया। बालक वर्ग में अंशु चौधरी, हिमांशु, आदित्य, आयुष, मयंक, अनुभव, कृष्णा, वासु, उत्कर्ष, निखिल, गिरीश और अतुल समेत खिलाड़ियों का चयन हुआ।
चयनित खिलाड़ी अब 1 सितंबर 2026 को राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन में होने वाले जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस ट्रायल में भाग लेंगे।
आयोजन को सफल बनाने में संजीव राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी, मनीष काकरान, सौरभ कुमार, अरविंद चौधरी, सौरभ पवार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडेय, अलीशा चौधरी, कुशलजीत, वाजिद, साजिद, सोनिया सैनी और आलोक द्विवेदी सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका रही।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।