Madhya Pradesh, Sports News

स्वास्थ्य के नए आयामों पर मंथन: एलएनआईपीई में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

लगातार पाँचवां अंतरराष्ट्रीय सेमिनार: एलएनआईपीई में ‘वेलनेस रेनैसां’ पर मंथन

ग्वालियर। Lakshmibai National Institute of Physical Education (एलएनआईपीई) द्वारा पिछले चार महीनों में लगातार पाँचवें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सफल आयोजन 18 से 20 मार्च 2026 तक किया गया। इस सेमिनार का विषय रहा— “Wellness Renaissance – Reimagining Health through Yog, Ayurved and Sports Science”

कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत Department of Youth Affairs के सहयोग से किया गया। सेमिनार में देश-विदेश के विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं खिलाड़ियों ने भाग लेकर योग, आयुर्वेद और खेल विज्ञान के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य के नए आयामों पर विचार-विमर्श किया।

[news_related_post]

इस अवसर पर मुख्य आकर्षण रहे Padma Shri Dr. H. R. Nagendra, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणादायक विचारों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य और वेलनेस के समग्र दृष्टिकोण को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार के दौरान विभिन्न सत्रों, शोध प्रस्तुतियों और व्यावहारिक कार्यशालाओं के माध्यम से योग, आयुर्वेद एवं खेल विज्ञान के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

— खेल दर्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *