Chhattisgarh, बैडमिंटन

जिले के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में शामिल होकर लहराया देश का परचम

भारतीय बॉल बैडमिंटन की पाँच देशों की टेस्ट सीरीज़ में भारत–थाईलैंड मुकाबले के लिए जिले से तनु चन्द्रवंशी और मीरा साहू का चयन हुआ। इससे पहले यह श्रृंखला भारत, इंडोनेशिया और मलेशिया में भी आयोजित की जा चुकी है।

कवर्धा जिले से रिया तिवारी, रामू ठाकुर, क्षमानिधि जांगड़े, लता साहू और बंटी चंद्रवंशी ने भी भाग लिया था, जहाँ सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। थाईलैंड के पट्टाया और राजधानी बैंकॉक में आयोजित इस टेस्ट सीरीज़ में भारतीय पुरुष और महिला टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर श्रृंखला अपने नाम की।

थाईलैंड में जीत हासिल कर लौटने पर कवर्धा में तनु और मीरा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। परिवार, साथियों और खेल प्रेमियों ने विजय जुलूस निकालकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिकों और खेल से जुड़े लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *