Chhattisgarh, Sports News

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैयारियां अंतिम चरण में

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन प्रस्तावित है। देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रतियोगिता स्थल पर ट्रैक और मैदान की मरम्मत के साथ-साथ दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और खिलाड़ियों के लिए जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा सेवाएं, पेयजल और ठहरने की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेने बस्तर पहुंचेंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

[news_related_post]

आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *