INDIA

जूनियर नेशनल रग्बी सेवेन्स में हिस्सा लेने हैदराबाद रवाना हुई छत्तीसगढ़ टीम


जूनियर नेशनल रग्बी सेवेन्स (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम हैदराबाद रवाना हो गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 11 जुलाई तक तेलंगाना के गाचीबोवली स्टेडियम में रग्बी इंडिया और तेलंगाना रग्बी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शीर्ष सात टीमों को आगामी खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

[news_related_post]

छत्तीसगढ़ टीम में ईशा किरण किंडो (कप्तान), पूर्वराज साहू (उपकप्तान), गुंजन वर्मा, दृष्टि चंद्रकार, श्रद्धा मरकाम, शिवानी सतनामी, सानाली केरकेट्टा, पूनम कुमारी, मानसी साहू, साक्षी साहू, नंदनी निषाद और जिया परवीन शामिल हैं। टीम के साथ कोच प्राची विश्वकर्मा तथा मैनेजर संस्कार राजीव देवांगन भी गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *