Others, Sports News

राजधानी में एलआईसी की मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज़


भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के रायपुर मंडल की मेजबानी में 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 5 जुलाई तक राजधानी रायपुर स्थित सप्रे शाला में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन एलआईसी के मध्य क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक एम.सी. कौशिक ने किया।

कार्यक्रम में प्रादेशिक प्रबंधक (एचआरडी) एम. कविराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मंडल के विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल ने अध्यक्षता की। आयोजन के दौरान प्रबंधक (कार्मिक) अमित कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार साहा, व्ही.एस. बघेल, शशांक शेखर शर्मा, गजेंद्र पटेल तथा आशीष शर्मा सहित कई अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन टेबल टेनिस के पुरुष और महिला वर्ग में रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े, केशव खंडेलवाल और साक्षी धनविजय ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं बैडमिंटन स्पर्धा में पहली बार हिस्सा लेने वाले जुग्गल संजीव पटेल और जिशा टिग्गा ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

[news_related_post]

बैडमिंटन स्पर्धा के मुख्य निर्णायक अनुराग दीक्षित तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे हैं। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का समापन विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबलों के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *