Chhattisgarh, Sports News

भिलाई में जिला शतरंज प्रतियोगिता का आगाज़, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हुए शामिल

भिलाई में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन और जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय अंडर-19 एवं अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में महापौर नीरज पाल मुख्य अतिथि तथा गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने शतरंज की पहली चाल चलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

समारोह में कैलाश जैन बरमेचा, रीता तिवारी, आरती अरोरा, दीप चटर्जी, संजय मदनाल, अमित देशमुख, देवव्रत चौधरी, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े तथा शतरंज प्रशिक्षक सुरेंद्र बल्लेवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के कुल 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। अंडर-19 और अंडर-13 वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

[news_related_post]

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन हैं। उनके साथ फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा तथा आशुतोष चावरे और चंदन विश्वकर्मा निर्णायक मंडल में सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *