ग्लासगो। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन के बाद पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अब तक 6 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर बढ़त कायम रखी है।
नाइजीरिया 3 स्वर्ण और 3 रजत पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि मेजबान स्कॉटलैंड 2 स्वर्ण और 2 रजत पदकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। इंग्लैंड ने अब तक 1 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए हैं और चौथे स्थान पर है।
कनाडा और दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक स्वर्ण पदक के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है। न्यूजीलैंड ने दो रजत पदक जीते हैं, जबकि वेल्स के खाते में एक रजत पदक दर्ज है।
[news_related_post]भारत ने प्रतियोगिता में अपना पदक खाता कांस्य पदक के साथ खोला है। पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार के शानदार प्रदर्शन से भारत को पहला पदक मिला। फिलहाल भारत एक कांस्य पदक के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर है। वहीं मलेशिया भी एक कांस्य पदक के साथ भारत के बराबर स्थान पर बना हुआ है।
जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, भारतीय खिलाड़ियों से बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और अन्य स्पर्धाओं में पदकों की उम्मीद बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भारत के पास पदक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने का अच्छा अवसर रहेगा।