
पांडिचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन स्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए महासमुंद जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या रंगारी ने भी हिस्सा लिया।
पूरे टूर्नामेंट में दिव्या ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ का सामना कर्नाटक से हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ ने 67-62 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में दिव्या ने 27 अंक बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
फाइनल में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने केरल को 55-51 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस निर्णायक मुकाबले में भी दिव्या ने सबसे अधिक 22 अंक हासिल किए।
[news_related_post]पूरे टूर्नामेंट में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही उन्हें 50,000 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि दिव्या इससे पहले एशिया कप 2025 (मलेशिया) में भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।