Chhattisgarh, Sports News

कीट इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के यश सिंह बने उपविजेता, जीते 3.5 लाख रुपये

छत्तीसगढ़ के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी यश सिंह ने कीट इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 1095 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

यश ने कुल 9 राउंड में से 8 में जीत हासिल की और केवल एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनके प्रदर्शन की शुरुआत बेहद मजबूत रही। पहले राउंड में उन्होंने ओडिशा के स्वयं को हराया, दूसरे राउंड में पश्चिम बंगाल के कृद्रय रॉय को, तीसरे राउंड में आर्कप्रव को, चौथे राउंड में देबप्रिया बिस्वाल को तथा पाँचवें राउंड में राजस्थान के प्रियांशु नायक को पराजित किया।

छठे राउंड में उन्हें तमिलनाडु के कथेरास्वरण के खिलाफ हार मिली, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले तीनों राउंड जीत लिए। उन्होंने तेलंगाना के अद्विक, तमिलनाडु के जीवनंदनम और केरल के माधवन नायर को हराकर कुल 8 अंक हासिल किए और उपविजेता बने।

[news_related_post]

इस उपलब्धि के लिए उन्हें 3.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही इस प्रतियोगिता में उनके अंतरराष्ट्रीय रेटिंग में भी 102 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पुरस्कार वितरण समारोह में कॉमनवेल्थ शतरंज संघ के चेयरमैन भरत सिंह चौहान और आयकर विभाग बिलासपुर के अधिकारी रंजन मोहन मोहंती ने उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *