इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित हैंडबॉल कोर्ट पर दीपावली के पावन अवसर पर ‘दीपावली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे हैंडबॉल कोर्ट को दीपों की रोशनी से सजाया गया, हैंडबॉल का पूजन कर खेल व खिलाड़ियों की प्रगति की कामना की गई तथा सभी में मिठाइयां बांटी गईं।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कोच संकल्प तिवारी ने बताया कि इस दीपावली मिलन समारोह को खास बनाने के लिए स्टेडियम के समस्त हैंडबॉल प्रेमियों और बच्चों ने मिलकर ग्राउंड की विशेष सजावट की, दीप प्रज्वलित किए और मिष्ठान वितरण का आनंद लिया।

कोच संकल्प तिवारी ने सजावट और दीप प्रज्वलन में अहम भूमिका निभाने के लिए लोकेश सिंह एवं सभी बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।
उपस्थित एवं सहयोगी खिलाड़ी/बच्चे:
इस शुभ अवसर पर लोकेश सिंह के साथ अंकुश जाट, कालूराम, मयंक, सागर, प्रिया, पायल, मोहित, दीपांशू, नयांश, ओंकार, यश और अक्षत सहित अनेक खिलाड़ी एवं बच्चे मौजूद रहे।

