पहले फॉर्मेट में स्वर्ण पदक, दूसरे में तृतीय स्थान; भकुरा गांव सहित पूरे भोजपुर जिले में खुशी की लहर एवं गौरव का क्षण
भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी विकास कुमार पांडेय ने चेन्नई, तमिलनाडु में 26 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया एवं अपने देश, बिहार राज्य सहित अपने गृह जिला और गांव का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने प्रथम फॉर्मेट में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) और द्वितीय फॉर्मेट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया, वहीं विकास पांडेय की इस उपलब्धि से बिहार राज्य, भोजपुर जिले और विशेष रूप से भकुरा गांव के साथ-साथ देश का भी गौरव बढ़ा है।
प्रतियोगिता का आयोजन टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TBCFI) द्वारा किया गया। उपलब्ध आयोजन विवरण के अनुसार, यह संघ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ है। प्रतियोगिता एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन से संबंधित थी, जो इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन से एफिलिएटेड है। इसमें एशिया के विभिन्न देशों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत सहित श्रीलंका, नेपाल, बहरीन, कुवैत, उज्बेकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, भूटान, थाईलैंड, सिंगापुर और बांग्लादेश की टीमों ने भाग लिया।
[news_related_post]विकास कुमार पांडेय इससे पहले भी भारत-श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता/सीरीज, ऑल इंडिया चैंपियनशिप, ऑल इंडिया इंटर-जोनल चैंपियनशिप और सीनियर स्टेट चैंपियनशिप जैसी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
टेनिस बॉल क्रिकेट के अतिरिक्त, पारंपरिक क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) की इंटर-यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में तीन बार भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में उनकी टीम ने तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की इंटर-कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर स्टेट प्रतियोगिता हेमन ट्रॉफी में भोजपुर जिला टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी ने उन्हें उच्च स्तर के क्रिकेट का अनुभव प्रदान किया।
जिला क्रिकेट से लेकर विश्वविद्यालय स्तर और अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट तक उनका सफर खेल के प्रति निरंतर समर्पण को दर्शाता है। इसके अलावा विभिन्न जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उनकी सक्रिय भागीदारी और लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है।
विकास कुमार पांडेय, पिता श्री संतोष कुमार पांडेय (रामजी) एवं पौत्र स्वर्गीय परमेश्वर पांडेय, लंबे समय से क्रिकेट के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर पारंपरिक क्रिकेट के साथ-साथ टेनिस बॉल क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। एशियन चैंपियनशिप (अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता) में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना उनके खेल सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने डी.ए.वी. डीएवी कॉलेज-ऑनलाइन, केंद्रीय विद्यालय जखरा एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और गुरु गोविंद सिंह गवर्नमेंट स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। स्नातक, B.P.Ed., M.P.Ed., पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग/NIS, NET एवं SET उत्तीर्ण हैं। वर्तमान में वे लखनऊ विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में पीएच.डी. शोधार्थी के रूप में अध्ययनरत हैं।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में प्रसन्नता है। उनके खेल एवं शैक्षणिक सफर को देखते हुए उम्मीद है कि वे भविष्य में भी खेल और शोध के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिहार तथा देश का नाम रोशन करेंगे।
खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां बिहार राज्य, भोजपुर जिले और भकुरा गांव के लिए गर्व का विषय हैं। भोजपुर के इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धि खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश देती है। उनकी सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने विकास कुमार पांडेय को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि लगन, परिश्रम और निरंतर प्रयास से खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं
