INDIA, Others

डॉ. हीरा लाल यादव बने सीरीज-5 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक

डॉ. हीरा लाल यादव को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पंजाब के संगरूर में 9 मई को आयोजित होने वाली सीरीज-5 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए उन्हें तकनीकी निदेशक नियुक्त किया है।
डॉ. हीरा लाल यादव वर्तमान में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वह एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के ब्रॉन्ज स्तर के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक भी हैं और देशभर की अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
संगरूर में आयोजित होने जा रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से 600 से अधिक महिला एवं पुरुष एथलीट भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन और तकनीकी तैयारियों के लिए डॉ. यादव अपनी टीम के साथ संगरूर पहुंच चुके हैं।
इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल पंत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. हीरा लाल यादव एथलेटिक्स के बेहद अनुभवी और कुशल तकनीकी अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति न केवल विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

Reporter: Kavita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *