डीडवाना। 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान की बालक एवं बालिका टीमों का प्रशिक्षण शिविर इन दिनों डीडवाना में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान खिलाड़ियों का फिटनेस एवं बैटरी टेस्ट राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़, सचिव गेमर सिंह सोढ़ा एवं पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह परीक्षण राजस्थान बास्केटबॉल संघ के मुख्य प्रशिक्षक भंवर सिंह शेखावत, क्रीड़ा परिषद प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई तथा प्रशिक्षक हीरेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति एवं तकनीकी दक्षता का परीक्षण कर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनकी तैयारियों का आकलन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय रेफरी नरपत सिंह राठौड़, विकास अग्रवाल, अशोक शर्मा एवं राजस्थान बास्केटबॉल संघ के कार्यकारी सदस्य मोहम्मद नईम भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त फीबा टेबल ऑफिशियल सुरेश मारोठिया, एनआईएस कोच मुकेश राठौड़ तथा राष्ट्रीय रेफरी गुलाब कछावा, शैलेन्द्र सिंह, शिव सिंह, अनूप सिंह भाटी एवं इमरान ने बैटरी टेस्ट के संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
राजस्थान बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई कि राज्य की टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन करेंगी।
76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु राजस्थान टीमों का डीडवाना में प्रशिक्षण शिविर, खिलाड़ियों का फिटनेस एवं बैटरी टेस्ट सम्पन्न
09
May