कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कर्नाटक के तैराक स्वातिक पाटिल
बेंगलुरु। कर्नाटक के होनहार तैराक स्वातिक पाटिल का ग्लासगो में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर पूरे राज्य में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
स्वातिक पाटिल ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका चयन देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अब उनसे कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन कर भारत का तिरंगा गौरवान्वित करने की उम्मीद की जा रही है।
सभी खेल प्रेमियों ने स्वातिक पाटिल को उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। उम्मीद है कि वे अपनी प्रतिभा से भारत के लिए पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कर्नाटक के तैराक स्वातिक पाटिल
18
Jul