सहारनपुर। जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर की छात्रा आराध्या सिंह (कक्षा IX) ने राज्य सब-जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित हुई।
आराध्या की इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय, अभिभावकों और पूरे जेकेजी परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं साथियों ने आराध्या सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि वह आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगी।
[news_related_post]