INDIA, INTERNATIONAL

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई करेंगी मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहैन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई करेंगी मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहैन

नई दिल्ली/ग्लासगो। राष्ट्र की नारी शक्ति को सम्मान देते हुए भारत ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए दो दिग्गज महिला खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ओलंपिक पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहैन भारतीय दल की ओर से 23 जुलाई को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में क्रमशः राष्ट्रीय ध्वज और कॉमनवेल्थ बैटन लेकर भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी।

मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहैन दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह नियुक्ति भारतीय महिला खिलाड़ियों की बढ़ती ताकत, उत्कृष्ट प्रदर्शन और वैश्विक खेल मंच पर उनके बढ़ते प्रभाव का प्रतीक मानी जा रही है।

[news_related_post]

भारतीय दल के लिए यह गर्व का क्षण है कि देश की दो प्रेरणादायी महिला खिलाड़ी उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह निर्णय न्यू इंडिया की उस भावना को दर्शाता है, जहाँ महिलाओं का आत्मविश्वास, संघर्ष, समर्पण और उत्कृष्टता देश की पहचान बन चुके हैं।

23 जुलाई को होने वाला उद्घाटन समारोह भारतीय खेल इतिहास के लिए एक यादगार पल होगा, जब देश की दो ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों के नेतृत्व में तिरंगा ग्लासगो में शान से लहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *