खगड़िया जिला योगा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित आवास बोर्ड परिसर में पूर्व सैनिक प्रिंस कुमार के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला योगा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने की।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी जिलास्तरीय योगा प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने जानकारी दी कि जिलास्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और योग प्रेमियों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला संयोजक पद पर प्रिंस कुमार तथा पंकज सिंह को मनोनीत किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नीरंजन कुमार और रणधीर कुमार को दी गई।
इसके अतिरिक्त रोशन कुमार को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार शर्मा को सचिव, सिदेश कुमार सिद्धार्थ को संयुक्त सचिव तथा रीतेश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य योग को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग अपनाकर निरोग जीवन जी सकें।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में पटना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में खगड़िया जिले की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में खिलाड़ी प्रियदर्शन कुमार, स्टेट रेफरी राज कुमार, प्रदीप पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
खगड़िया : 14 जून को होगी जिलास्तरीय योगा प्रतियोगिता, तैयारियां तेज
25
May