INTERNATIONAL, Others, बैडमिंटन

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम ने थाईलैंड से 3-0 के अंतर से श्रृंखला में दर्ज किया जीत, महासमुंद के दो खिलाड़ियों ने किया शिरकत

बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के मार्गदर्शन में थाईलैंड के पट्टाया और बैंकॉक में भारत और थाईलैंड के बीच तीन मैचों की अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला आयोजित की गई। इस श्रृंखला में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान थाईलैंड को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया और श्रृंखला अपने नाम की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव वाई. राजा राव ने बताया कि पुरुष वर्ग में भारत ने पहले मैच में 35-15, 35-12, दूसरे मैच में 35-12, 35-13 तथा तीसरे और अंतिम मैच में 35-21, 35-23 से जीत हासिल की।

वहीं महिला वर्ग में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 35-12, 35-14, दूसरे मैच में 35-14, 35-10 और तीसरे मैच में 35-19, 35-21 के स्कोर से जीत दर्ज कर श्रृंखला पर कब्जा जमाया।

[news_related_post]

पुरुष टीम में कप्तान सुमित शर्मा के साथ पुष्पेंद्र साहू, सुदीप श्रीनिवास, सुदीप एस., जुरेड रवि, अजीत कुमार और के. नागा बाबू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं महिला टीम में कप्तान शक्ति एस., आरती कुमारी, वी. नागा माधवी, दीपशिखा साहू, तनु चंद्रवंशी, लोकेश्वरी और श्रीलेखा ने प्रभावशाली खेल दिखाया।

टीम में महासमुंद के पुष्पेंद्र साहू और दीपशिखा साहू शामिल रहे, जबकि नरेश चंद्राकर ने कोच की भूमिका निभाई।

इस शानदार जीत पर भारतीय बॉल बैडमिंटन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *